{"_id":"5e4030ba8ebc3ee59f228cd9","slug":"lover-come-to-meet-her-friend-biten-by-people-khalilabad-news-gkp3404251165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को चोर समझकर पीटा
विज्ञापन

- सिद्धार्थनगर का है रहने वाला, मदरसे में करता है पढ़ाई
- रात में महिला के दरवाजा खोलने पर पीछे से पति पहुंच गया
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को पकड़कर कोतवाली ले गई
अमर उजाला ब्यूूरो
संतकबीरनगर। रांग नंबर से फोन पर बातचीत शुरू हुई। प्रेम परवान चढ़ा और शनिवार की रात सिद्धार्थनगर का प्रेमी प्रेमिका से मगहर पहुंच गया। प्रेमिका ने जैसे ही दरवाजा खोला पीछे ने उसका पति पहुंच गया। पति के चोर-चोर चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय प्रेमी मदरसे में मौलवी की पढ़ाई कर रहा है। तीन महीने पहले रांग नंबर से उसकी संतकबीरनगर जिले के मगहर कस्बे की रहने वाली चार बच्चों की मां से बातचीत शुरू हुआ। बातचीत से दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। शनिवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने मगहर उसके घर पहुंच गया। रात करीब दो बजे जैसे ही प्रेमिका ने दरवाजा खोला तो पीछे से उसका पति पहुंच गया। पति ने चोर-चोर चिल्लाने लगा। मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने प्रेमी को चोर समझ कर जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता रोजगार के सिलसिले में सऊदी गए हैं। चार भाईयों में वह दूसरे नंबर का है। बड़े भाई मुंबई में रहते है और तीन भाई अभी पढ़ाई कर रहे है। तीन महीने पहले उसकी महिला से फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। इसके पहले 15 दिन पूर्व वह प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। इधर प्रेमिका भी अपने बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने की ही बातें कर रही थी। एसएसआई सुभाष मौर्या ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।