फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   love affair

फोन पर हुआ प्यार, मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंच गई प्रेमिका

Wed, 11 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
love affair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का फोन पर गांव के युवक से प्यार हुआ। पांच अगस्त को प्रेमिका प्रेमी से मिलने हिमाचल प्रदेश पहुंच गई। घर से लापता किशोरी के परिजन उसकी तलाश शुरू की। जानकारी होने पर परिजन हिमाचल प्रदेश गए और प्रेमी- प्रेमिका को पकड़ कर लाए। बुधवार को धनघटा पुलिस को सौंप दिया।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का गांव के ही निवासी 25 वर्षीय युवक से फोन पर बातचीत में प्रेम हो गया। प्रेमी हिमाचल प्रदेश में रहकर प्राईवेट नौकरी करता है। किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी गांव के उस युवक के झांसे में जरिए फोन आ गई और गांव के कुछ लोगों के सहयोग से धनघटा से बस द्वारा अकेले ही पांच अगस्त को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई। बेटी के घर से लापता होने की जानकारी मिलते ही उसकी तलाश शुरू की। किसी तरह पता चला कि बेटी हिमाचल प्रदेश में रह रहे युवक के साथ है। वहां पहुंच कर दोनों को पकड़कर लाया गया है और उन्हें धनघटा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि एक ही गांव के रहने वाले किशोरी व युवक हैं। उनके परिजन थाने पर लाए हैं। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed