फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lost woman skelton found

लापता महिला का कंकाल मिला, कपड़े व चप्पल से हुई शिनाख्त

Sat, 11 Sep 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
lost woman skelton found
लापता महिला का कंकाल मिला, कपड़े व चप्पल से हुई शिनाख्त
विज्ञापन

21 अगस्त को महिला अपने मायके पैली खास से हो गई थी लापता
पति ने कोतवाली में पत्नी के लापता होने की दर्ज कराई थी गुमशुदगी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पैली खास स्थित पोखरे के किनारे महिला का कंकाल मिला। मौके से मिले कपड़े व चप्पल के आधार पर महिला की शिनाख्त पैली खास गांव में मायके में आई किरन के रूप मेें हुई। पीड़ित पिता ने शव के शिनाख्त की पुष्टि की। पुलिस ने खोपड़ी, हड्डी के साथ कपड़े व चप्पल को कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की।

पैली खास गांव निवासी रामजतन पुत्र बृजलाल ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी किरन 21 अगस्त को घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। बेटी किरन के लापता होने के संबंध में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। शनिवार को गांव के कुछ लोग नित्य क्रिया के लिए पोखरे की ओर गए थे। लोगों ने पोखरे के किनारे खोपड़ी व हड्डी के अलावा कपड़ा व चप्पल पड़ा हुआ देखा। सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। कपड़े और चप्पल से बेटी के होने की पहचान की। आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या करके कोई पोखरे के पास फेंक दिया था। खोपड़ी और हड्डी उसकी बेटी की है। घटना को लेकर गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि किरन की शादी गौसपुर में हुई थी। किरन मायके में थी और वहीं से लापता हो गई थी। पीड़ित पति वीरेंद्र की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बरामद खोपड़ी, हड्डी के साथ कपड़ा व चप्पल कब्जे में ले लिया गया है। खोपड़ी व हड्डी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed