फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lorik became head of the block head

लोरिक बने ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष

Sun, 27 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lorik became head of the block head
चुनाव हुआ। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
खलीलाबाद ब्लॉक के प्रधानों की एक बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय विषयाहन्नू में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लोरिक चौहान को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान काफी संख्या मेें प्रधान मौजूद रहे। 
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रद्युम्न सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानों ने ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की। इसमें सर्व सम्मति से ग्राम प्रधान लोरिक चौहान को खलीलाबाद ब्लॉक के प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना। इसके साथ ही उन्हें कार्यकारिणी के गठन किए जाने का जिम्मेदारी सौपी गई। मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष लोरिक चौहान ने कहा कि सम्मानित प्रधानों ने जो जिम्मेदारी दी है। उसको बखूबी निर्वहन किया जाएगा। प्रधानों की समस्याओ को ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के पास पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


अगर जरूरत पड़ी तो जिले के अधिकारियों तक समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान होरीलाल, संजू देवी, धर्मेंद्र कुमार, विंदू देवी, रामसकल, रामसावर, मीरा देवी, राजाराम, योगेंद्र प्रसाद, राम प्रताप, वीरेंद्र कुमार, चंद्रिका प्रसाद पांडेय, रामकेवल, सुमित्रा देवी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याकूब खान बने ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष 
सांथा। रविवार को सांथा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आम सहमति से मुहम्मद याकूब खान को प्रधान संघ सांथा का अध्यक्ष चुना गया। प्रधान संघ ने कहा कि सपा सरकार में ही सभी प्रधानों का हित सुरक्षित है, क्योंकि सपा सरकार में ग्राम पंचायतों का सबसे ज्यादा विकास हुआ है।


कहा कि प्रधानों के हित में हमेशा संघर्ष करेंगे। ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया और सपा नेता अनवारूलहक ने कहा कि सपा सरकार हमेशा प्रधानों के हित में कार्य करते हुए ग्राम पंचायतों का विकास करती आयी है । इस अवसर पर मौलाना वारिश अली , राम सुभग यादव , अजीत निषाद , बाबू लाल विश्वकर्मा , मोलहू प्रसाद चौधरी , इसरार अहमद , सुहेल अहमद , बबलू चौधरी , राकेश चौधरी , रेवती रमण मिश्रा , राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed