फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   loot case in arrest

Sant Kabir Nagar News: युवक को बंधक बनाकर लूटा, पिता से ली 12,500 रुपये की रंगदारी

Thu, 06 Jul 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
loot case in arrest
धर्मसिंहवा। बाइक में पेट्रोल भराकर घर लौट रहे युवक को बुधवार देर शाम धुसवा पुलिया के पास रोककर दो मनबढ़ युवकों ने 1,000 रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल लूट लिया। युवक को बंधक बनाकर उसके परिजनों से 20,000 रुपये की फिरौती की मांग की। सूचना देकर पीड़ित पिता को बुलाया और 12,500 रुपये की फिरौती की रकम ले ली। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास एक 315 बोर का कट्टा, कारतूस व 11,300 रुपये, मोबाइल आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसओ राकेश कुमार ने बताया कि बरगदवा अंसारी निवासी अतीकुर्रहमान पुत्र रहमत अली का आरोप है कि बुधवार की शाम को वह महदेवा नानकार स्थित पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। धुसवा पुलिया पर पहुंचे ही थे, उसी दौरान दो व्यक्ति पुलिया पर मिले और रोक कर पूछा कि कहां के रहने वाले हो। जब उसने अपना नाम तथा गांव बरगदवा अंसारी बताया तो उसे मारने-पीटने लगे तथा उसके पर्स से एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल व 1000 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि लूटने के बाद वे लोग अतीकुर्रहमान को बैठाए रहे और पैसे की मांग करते हुए नगर पंचायत धर्मसिंहवा के चेयरमैन के पास फोन करके बताया कि अतीकुर्रहमान के पिता रहमत अली को भेजिए। उनके लड़के को पकड़ रखा है और जेल भेजवा रहे हैं। आरोप है कि सूचना पर उसके पिता पुलिया पर पहुंचे तो पिता से उनके बेटे को छोड़ने की एवज में 20,000 रुपये की मांग करने लगे। पिता ने 12,500 रुपये की व्यवस्था करके दे दिए। लूटने वालों का नाम मेंहदूपार निवासी रणजीत शुक्ला व अजय शुक्ला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों लोगों ने धमकी दी कि यदि इस बात की जानकारी कहीं दी तो तुम्हें जेल भेजवा देंगे या जान से मरवा देंगे।
एसओ ने बताया कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने, लूटने और फिरौती मांगने का केस दर्ज किया गया। सूचना मिली कि आरोपी मेंहदूपार से केंचुआखोर मार्ग पर उत्तर साइड में स्थित बगीचे में मौजूद हैं और कहीं जाने के फिराक में हैं। सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रणजीत शुक्ला की तलाशी में 315 बोर का कट्टा, कारतूस व 5800 रुपये कार्बन मोबाइल कीपैड बरामद हुआ, जबकि दूसरे आरोपी अजय शुक्ला की तलाशी में 5500 रुपये मिले। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed