{"_id":"6ad117e2fbc76ec9ea0d082a","slug":"liquor-shop-located-amidst-a-residential-area-memorandum-submitted-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-159046-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आबादी के बीच शराब की दुकान, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आबादी के बीच शराब की दुकान, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-एक इस्लामनगर काजीपुर जोकहिया व वार्ड नंबर-चार गांधी आश्रम काजीपुर रेहरवा मोहल्ले के बीच में संचालित देशी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।
लोगों ने कहा कि मोहल्ले के बीच संचालित दुकान के पीछे से अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर शराब पीने वाले लोग नशे में गाली-गलौज करते हैं।
महिलाओं के साथ छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियां भी की जाती हैं। इससे मोहल्ले के परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एक वर्ष से अधिकारियों से शिकायत की जा रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम से निष्पक्ष जांच कराने, शराब बिक्री के नियमों का पालन सुनिश्चित करने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में ऋषिकेश, इंद्रमती, आशा, गुडिया, नीलम, सरिता, विमला, जंगीलाल, युवराज, उर्मिला नसीम हुसैन खान, वरुण कुमार, राघवेंद्र प्रताप, अमरनाथ, सुमन भारती आदि शामिल रहे। संवाद