{"_id":"5aa179844f1c1b9f758b459e","slug":"lifelong-strugle-for-poor-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के हक के लिए करता रहूगां संघर्ष: राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के हक के लिए करता रहूगां संघर्ष: राजभर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
मकदूमपुर में सभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसया/बेलहर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि गरीबों के हक के लिए तब तक संघर्ष करता रहूंगा, जब तक उनको उनका अधिकार नहीं मिल जाता है और वह विकास के मुख्य धारा से जुड़ नहीं जाते। गुरुवार को वह क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने लोगों को अपने बेटी बेटा की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की चाबी है। जब तक शिक्षित नही होंगे तब तक अपना और गैर का पहचान भी कर पाना मुश्किल होगा। गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने 11 माह के कार्यकाल में राशन कार्ड, बच्चों का यूनिफार्म, 2011 की आर्थिक गणना में छूटे हुए लोगों को पुन: शामिल करने की व्यवस्था, आवास, शौचालय, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समेत कई योजनाएं शुरू की हैं।
इसका लाभ पात्र व्यक्तियों को लेने की जरूरत है। इस मौके पर शैलेश राजभर, रविकुमार, रामसहाय, दीनानाथ, ओमप्रकाश, गतिराम, रामसुभग आदि मौजूद रहे। उधर, पजराभीरी ग्राम सभा में बुधवार की रात कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा में कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा का विशेष महत्व होता है। एक शिक्षित व्यक्ति ही अपने तथा अपने समाज को आगे ले जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे समाज को राजा सुहेलदेव की पदचिह्नों पर चलना चाहिए। हम सरकार को भी समय-समय पर चेतावनी देते रहते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव तक हमारी आवाज नहीं सुनी गई तो हम आंदोलन भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सपा एवं बसपा के बेमेल गठबंधन से प्रदेश का भला नहीं हो सकता, क्योंकि इनका स्वरूप दग चुकी कारतूस की तरह है।
इससे गोरखपुर एवं फूलपुर उपचुनाव में कोई भी लाभ नहीं होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी के मायावती और अखिलेश के ऊपर विवादित बोल की निंदा भी की। इस दौरान उन्होंने लोगों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर चंद्रिका यादव, राजेश, रिंकू, संदीप, नंदलाल राजभर, वीरेंद्र राजभर, अशोक, संतराम, रामदेव, बनरसी चौधरी, रामअवध, रामनेवास, मुन्ना शुक्ल आदि मौजूद रहे।