फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Life is blessed by Kabir philosophy

कबीर दर्शन से जीवन धन्य हो गया

Sat, 23 Mar 2019 11:32 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Life is blessed by Kabir philosophy
कबीर दर्शन से जीवन धन्य हो गया - फोटो : अमर उजाला
मगहर(संतकबीरनगर)। संत कबीर की समाधि और मजार के दर्शन करने से जीवन धन्य हो जाता है। सूफी संत कबीर ने पूरे विश्व को शांति और सौहार्द्र का संदेश दिया था। ऐसे में उनके विचारों और संदेशों को जीवन में उतारने से जीवन सफल होगा। ये बातें भारतीय मूल के हॉलैंड निवासी संदेश सीताराम ने शनिवार को कबीर की समाधि और मजार का अपने परिवार के साथ दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद एक भेंट वार्ता के दौरान कही।   
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कबीर चौरा मठ वाराणसी मूलगादी के महंत आचार्य विवेक दास के नेतृत्व में कबीर साहेब की निर्वाण स्थली मगहर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके पूर्वज शुरू से ही कबीर पंथ के अनुयायी रहे हैं, जो गोरखपुर जनपद के बेलघाट गांव के मूल रूप से निवासी थे। काफी समय पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में उनके पूर्वज हॉलैंड चले गए जहां पर नागरिकता मिलने के बाद वहां के निवासी हो गए। काफी समय के बाद भारत आगमन पर कबीर की जन्मभूमि और कर्मभूमि का दर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि कबीर जैसा समाज सुधारक न हुआ है और न कभी होगा। कबीर ने सभी समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया था।  इस मौके पर महंत विचार दास, बादल प्रिया, बादल बिदेसी उर्फ राजश्री के अलावा डॉक्टर हरिशरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed