{"_id":"61c9f54f7cbd31298303b67b","slug":"lickej-from-rate-holl-khalilabad-news-gkp421465879","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैट होल से रिसाव, गेहूं की फसल जलमग्न हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैट होल से रिसाव, गेहूं की फसल जलमग्न हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैट होल से रिसाव, गेहूं की फसल जलमग्न हुई
- जिगिना माइनर में जमुनी गांव के पास हो रहा रिसाव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सरयू नहर और मुखलिसपुर पंप कैनाल से संचालित जिगिना माइनर बंधा की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। रिसाव के चलते 20 बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। शेष बची फसलों के नष्ट होने की आशंका बनी हुई है। किसान आक्रोशित हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। किसानों की माने तो मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।
किसानों की सहूलियत के लिए जिगिना माइनर कभी वरदान साबित हो रही थी। लेकिन विभागीय लापरवाही का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। माइनर का बंधा जर्जर हो चुका है। जमुनी गांव के पास जगह-जगह रैट होल से स्थिति काफी खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से जगह-जगह पानी रिसाव होकर खेतों तक पहुंच रहा है। किसान रामजी, राम लखन, राजकिशोर, लवकुश, जय प्रकाश, धनई और पराग आदि ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह डूब चुकी है। जिससे समस्या खड़ी हो गई है। रिसाव के चलते फसल डूब गई है। बची फसल भी नष्ट होने की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना था कि मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया। नहर की सफाई नहीं कराई गई। जिसके कारण रिसाव से लगभग बीस बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। किसानों ने नहर की मरम्मत की मांग की है।