{"_id":"6272b40f9edc271bd7788423","slug":"lic-employee-protest-khalilabad-news-gkp4357009136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर गेट बंद कर कार्य बहिष्कार करते कर्मचारी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
एलआईसी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
- एलआईसी के निजीकरण पर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले एलआईसी कर्मियों ने बुधवार को दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने एलआईसी के निजीकरण और आईपीओ लाने पर विरोध जताया। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यूनियन के महामंत्री बालमुकुंद तिवारी ने कहा कि एलआईसी का आईपीओ लाकर सरकार इसे बेचने का प्रयास कर रही है। अशोक राय ने कहा कि एलआईसी में आईपीओ लाने एवं निजीकरण करने का प्रयास देश की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल एवं विनाशकारी प्रभाव डालेगा। सरकार को अपना निर्णय बदलना होगा। इस दौरान करीब दो घंटे तक कार्य बाधित रहा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, सदानंद, महबूब अली, रामचंद पटेल, विनय निगम, पवन कुमार, हरिचरण, शशांक त्रिपाठी, नीरज यादव, अमित मौर्य, सौम्या मिश्रा, अदिती मिश्रा, रूचि, कल्पना, अनुपमा, अमृता, शिखा, सौरभ, सुल्तान आदि मौजूद रहे।