फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   leopard not caught, people are in fear

पकड़ में नहीं आया तेंदुआ, दहशत में लोग

Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
leopard not caught, people are in fear
पकड़ में नहीं आया तेंदुआ, दहशत में लोग
विज्ञापन

धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर। जनता इंटर कॉलेज धर्मसिंहवा में घुसे तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग की टीम नाकाम रही। तेंदुआ किस ओर गया और वर्तमान में कहां है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोगों में तेंदुए का खौफ है। जनता इंटर कॉलेज के साथ ही आसपास के गांवों में संचालित अन्य कॉलेज और परिषदीय स्कूल बंद रखे गए।
सोमवार को धर्मसिंहवा स्थित जनता इंटर कॉलेज में तेंदुआ घुस गया था। तेंदुए के हमले में वनकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए थे। जबकि दो छात्राएं सदमे के कारण बेहोश हो गई थीं। काफी मशक्कत कर खिड़की तोड़कर सुरक्षा के साथ कॉलेज के बच्चों को बाहर निकाला गया था। तेंदुए की पुष्टि हो जाने के बाद प्रशासनिक अमले ने महराजगंज के वन विभाग की टीम व गोरखपुर चिड़ियाघर से डॉक्टरों को सूचना भेजा। दोनों टीमें पहुंची थीं, लेकिन अंधेरा होने से तेंदुए को पकड़ने की कवायद ठप रही। कॉलेज परिसर में जेनरेटर के माध्यम से रोशनी की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन

इधर, रात भर धर्मसिंहवा समेत आसपास के गांवों के लोग भी रखवाली में जुटे रहे। लोगों को तेंदुए के आ जाने का डर सता रहा था। कॉलेज के जिस कमरे में तेंदुए के होने की आशंका जताई गई, उसमें लकड़ी का ढेर रखा है। इस कारण से सर्च अभियान को मंगलवार सुबह तक टाल दिया गया था। मंगलवार की सुबह के सर्च में तेेंदुए के भाग जाने की पुष्टि की गई। तेंदुआ के नहीं पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने कमरे में फौव्वारा के जरिए तेंदुए के बारे में जुटाई जानकारी
मंगलवार की सुबह कालेज परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। जिस कमरे में लकड़ी के नीचे तेंदुए के छिपे होने की संभावना थी, उसी कमरे में पानी का फौव्वारा मारा गया। उसके बाद भी कोई हरकत नहीं होने के कारण वन विभाग की टीम तेंदुए के कमरे में नहीं होने की पुष्टि के लिए जांच की। कमरे के पीछे की तरफ एक बड़ा रोशनदान है। लोगों ने अनुमान लगाना शुरू किया कि तेंदुआ इसी रास्ते से भाग गया होगा। वन कर्मियों ने उसी कमरे के पीछे तेंदुए के पैर के निशान होने की भी पुष्टि की। कमरे की भी तलाशी ली गई। उसमें तेंदुआ मौजूद नहीं मिला। कॉलेज के अगल- बगल व कमरों में पटाखे भी फोड़े गए।
स्कूलों से बच्चों की दी गई छुट्टी
जनता इंटर कॉलेज से तेंदुए के भाग जाने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। वन विभाग की टीम से लोग नाराज दिखे। तमाम तरह की अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया। पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र के रैंदा ताल में कुछ महिलाएं तेंदुए को देख कर शोर मचाई हैं। उसके बाद टीम रैंदा ताल पहुंच गई। उसके बाद सूचना मिली कि मेंहदूपार गैस एजेंसी के बगल के बगीचे में लोगों ने तेंदुए को देखा है तो टीम वहां भी गई। तेंदुए के पकड़ में नहीं आने से लोग दहशत में हैं। क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार, रामदुलारे शुक्ल महाविद्यालय मेंहदूपार, आरसीएमएस पब्लिक स्कूल मेंहदूपार, स्वर्गीय लाली देवी शिक्षा निकेतन गौरीराई, हाजी मुख्तार इंटर कॉलेज सेंवाइचपार को प्रबंध समिति ने बंद करा दिया था। इसके अलावा केचुआखोर, मेंहदूपार, धर्मसिंहवा, अतरीनानकार, छिबरा, बढ़या आदि गांवों के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी।

जनता इंटर कॉलेज से तेंदुआ भाग गया है। लोगों को घबड़ाने की जरूरत नहीं है। लोग सतर्कता बरतें। एक सप्ताह तक वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त करेंगी। तेंदुआ क्षेत्र में मौजूद होगा तो पकड़ा जाएगा। -रंगाराजू टी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed