{"_id":"62868256a9cb8537ee5c6f01","slug":"lekhpal-suspend-khalilabad-news-gkp4374401127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल निलंबित, दूसरे पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल निलंबित, दूसरे पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल निलंबित, दूसरे पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
- आईजीआरएस व तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। आईजीआरएस और तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में एक लेखपाल को निलंबित तथा दूसरे पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। यह कार्रवाई एसडीएम मेंहदावल ने की है।
मेंहदावल के एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को हल्का लेखपालों के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें तहसील दिवस व आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही व विभागीय दायित्वों के निर्वहन की प्रतिबद्धता में उदासीनता पाए जाने पर लेखपाल पंकज यादव को निलंबित कर दिया। वहीं, लेखपाल अवधेश मौर्या के जरिए वरासत नामांतरण के मामले में शिथिलता पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि तहसील दिवस समेत अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर तथा नामांतरण व वरासत के मामले में शिथिलता बरतने पर दो लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। लेखपाल पंकज यादव का निलंबन और लेखपाल अवधेश मौर्या पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।