फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lekhpal Sangh's strike continued for the fifth day

Sant Kabir Nagar News: पांचवें दिन भी जारी रहा लेखपाल संघ का धरना

Fri, 06 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal Sangh's strike continued for the fifth day
- डीएम से बात करने के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजा
विज्ञापन

- बखिरा क्षेत्र के बढ़याबाबू में राजस्व टीम पर पैमाइश के दौरान हुआ था हमला
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के बढ़याबाबू में राजस्व टीम पर पैमाइश के दौरान हुए हमले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज लेखपालों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान खलीलाबाद में एसडीएम शैलेश दुबे ने लेखपालों को डीएम से मिलवाया, लेकिन उसके बाद भी बात नहीं बनी और लेखपाल धरने पर बैठे रहे।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन ने कहा कि डीएम से बात हुई लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं आया। लेखपाल अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। लेखपालों की सुरक्षा के संकट पर जिम्मेदारों के जवाबदेही तय की जाए, जाे आरोपी हैं उन पर समुचित कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इसी तरह मेंहदावल तहसील में भी लेखपालों का धरना जारी रहा। संघ के प्रवक्ता शेषदत्त त्रिपाठी और तहसील अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि सरकारी कार्यों में लेखपालों को सुरक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए, जिससे सरकारी कामों में किसी प्रकार परेशानी ना हो। इस घटना से लेखपाल समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होने तक सरकारी कार्यों से विरत रहते हुए धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर अंकित मिश्र, मोहम्मद मोहसिन, पंकज कुमार, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed