{"_id":"5fef25e08ebc3e40fd314ca8","slug":"lekhpal-protest-against-sdm-khalilabad-news-gkp379120296","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के खिलाफ लेखपालों ने किया प्रदर्शन, शोषण का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के खिलाफ लेखपालों ने किया प्रदर्शन, शोषण का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के खिलाफ लेखपालों ने किया प्रदर्शन, शोषण का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के मेंहदावल तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। एसडीएम पर अमर्यादित आचरण तथा लेखपालों के शोषण का आरोप लगाया। लेखपालों ने तहसील में प्रदर्शन कर संगठन के जिलाध्यक्ष व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक परिणाम न निकलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अभिषेक यादव व मंत्री अंकित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए लेखपालों ने कहा कि एसडीएम द्वारा लेखपालों के प्रति अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। लेखपाल संघ ने दो हल्का लेखपालों के निलंबन को भी अवैधानिक बताया। प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने चार सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार व संगठन के जिलाध्यक्ष को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक परिणाम न प्राप्त होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस दौरान अभय प्रताप सिंह, मोहम्मद मोहसिन, विजय कुमार, जोखन प्रसाद, रामअशीष, अभिषेक सिंह, सुधीर सिंह, उदयभान चौधरी, अमित सिंह, सुरेंद्र यादव, भीमशंकर राय आदि मौजूद रहे।