फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   left exam 462 examinar

962 परीक्षार्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 23 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
left exam 462 examinar
962 परीक्षार्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

- नामांकित 13,644 में से 12682 परीक्षार्थी शामिल हुए
- डीएम और एसपी परीक्षा की लेते रहे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 13644 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिसमें 12,682 परीक्षार्थी शामिल हुए और 962 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ कौस्तुभ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा समाप्ति तक पल-पल जानकारी लेते रहे।
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 16 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें जीजीआईसी खलीलाबाद, खलीलाबाद इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज में दो केंद्र, एचआर इंटर कॉलेज में दो क्रेंद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, आरपीएस बालिका इंटर कॉलेज, गन्ना विकास इंटर कॉलेज, एवीएम इंटर कॉलेज, कूड़ीलाल रुंगटा इंटर कॉलेज, प्रभा देवी पीजी कॉलेज, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, जीपीएस पीजी कॉलेज शामिल था। परीक्षा में कुल 13,644 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिसमें पहली पाली में 8,050 परीक्षार्थी नामांकित थे, उसमें से 7,512 ने परीक्षा दी और 538 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से द्वितीय पाली में 5594 परीक्षार्थी नामांकित थे। 5,170 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 424 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ कौस्तुभ, एडीएम मनोज सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए दिनेश कुमार लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। साथ ही परीक्षा समाप्ति तक पल-पल की जानकारी लेते रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा दोनों पालियों में सकुशल संपन्न हो गई। कही से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान गर्भवती महिला को हुआ दर्द, पहुंचाया अस्पताल
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रथम पाली में एक गर्भवती महिला को पेट में दर्द होना शुरू हो गया। केंद्र प्रभारी ने तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर महिला को अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही महिला के परिजनों को भी सूचना दी। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सूचना मिली तो एंबुलेंस भेजकर गर्भवती महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, परीक्षार्थी, बेहतर आया प्रश्न
शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि इस बार परीक्षा काफी बेहतर ढंग से हुआ है। परीक्षार्थी पूजा, त्रिलोकीनाथ, प्रतिभा सिंह, अनुग्रह सिंह का कहना था कि पिछली बार तो आधा से ऊपर प्रश्नों को हल कर लिया था, उसी दौरान सूचना मिली की प्रश्न पत्र लीक हो गया है, जिससे काफी निराशा हुई थी। इस बार प्रश्न पत्र काफी बेहतर था। जिसे निर्धारित समय में ही पूरा कर लिया।

परीक्षा छूटने के दौरान जाम से जूझता रहा शहर
शिक्षक पात्रता परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में जाम लग गया। मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, गोला बाजार, विधियानी मोड़ में जाम की स्थिति रही। पुलिस लगातार जाम हटाती रही। एसओ बेलहर संतोष मिश्र, यातायात निरीक्षक बृजेश यादव और बरदहिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र सहयोगियों के साथ लगातार सड़क पर जाम को हटाते रहे। नूरी मस्जिद के पास करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed