फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Leather traffickers arrested , fellow escapee

चमड़ा तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

Tue, 20 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Tue, 20 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत गांव में स्वाट और बखिरा की संयुक्त
विज्ञापन
पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक व्यक्ति की छप्पर से 160 पीस गोवंशीय चमड़ा बरामद किया।
पुलिस ने मौके से एक तस्कर गिरफ्तार किया,जबकि मुख्य कारोबारी भागने में सफल रहा। पुलिस का दावा है कि बरामद चमड़े की कीमत डेढ़ लाख से अधिक है।
    स्वाट टीम के प्रभारी सुधीर सिंह अपने सहयोगी एसआई संतोष तिवारी,कांस्टेबल राजमंगल सिंह, बीएन सिंह,महेंद्र यादव,राममिलन, अजय और मुनीर अहमद के साथ बखिरा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।

उसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दुर्गजोत गांव में एक व्यक्ति के छप्पर में भारी मात्रा में गोवंशीय चमड़ा एकत्र किया गया है। जिसे तस्कर बाहर ले जाकर बेचने के लिए मौके की तलाश में है।

स्वाट टीम प्रभारी ने इसकी सूचना एसओ बखिरा बलराम मिश्र को देते हुए बुला लिया। पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी कर 160 पीस गोवंशीय चमड़ा बरामद किया।

 मौके से एक तस्कर को पकड़ा ,जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए चमड़ा तस्कर की पहचान मोहम्म्द हुसेन उर्फ बड़कन निवासी दुर्गजोत के रुप में हुई। आगे बताया कि पकड़े गए तस्कर ने भागने वाले तस्कर का नाम गुड्डू अब्बास निवासी दुर्गजोत बताया।

यह भी बताया कि जिस छप्पर से चमड़ा मिला है वह गुड्डू अब्बास का ही है। बखिरा,दुधारा क्षेत्रों से गोवंशीय चमड़े की खरीदारी करके सुखाते है और फिर मुंडेरवा, गोरखपुर, कानपुर ले जाकर बेचते है। प्रति पीस गोवंशीय चमड़े की खरीदारी 700 रुपये में करते है और 1000 रुपये में बेचते है।
 आगे यह भी बताया कि गोवंशीय चमड़े का मुख्य कारोबारी गुड्डू अब्बास है और वह धंधे में सहयोग करता है। यह धंधा काफी दिनों से चल रहा है और पुलिस की नजर नहीं पहुंच पा रही थी। पकड़े गए तस्कर के साथ भागे मुख्य कारोबार के खिलाफ सीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed