{"_id":"65cef06ce7cc9db240018498","slug":"lawyers-kept-cdo-hostage-for-45-minutes-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वकीलों ने सीडीओ को 45 मिनट बनाए रखा बंधक, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वकीलों ने सीडीओ को 45 मिनट बनाए रखा बंधक, जानिए क्या है वजह
Fri, 16 Feb 2024 10:49 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:49 AM IST
सार
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चैंबर में 15 किलोवाट बिजली कनेक्शन के लिए 2.80 लाख रुपये विधायक निधि से दिए थे। एक माह पहले सीडीओ संत कुमार को पत्र भेज दिया गया था। सीडीओ ने धनराशि बिजली निगम को जारी नहीं की इससे कनेक्शन जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सीडीओ संत कुमार का घेराव करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
धनराशि जारी होने के एक माह बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीडीओ को 45 मिनट तक डीएम कार्यालय में बंधक बनाए रखा। सीडीओ ने जब लिपिक को तलब कर जल्द रकम जारी करने का आश्वासन दिया तब जाने दिया।
विज्ञापन
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चैंबर में 15 किलोवाट बिजली कनेक्शन के लिए 2.80 लाख रुपये विधायक निधि से दिए थे। एक माह पहले सीडीओ संत कुमार को पत्र भेज दिया गया था। सीडीओ ने धनराशि बिजली निगम को जारी नहीं की इससे कनेक्शन जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
नाराज अधिवक्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, सीडीओ सभागार में बैठक कर रहे थे। अधिवक्ता सीडीओ को बाहर बुलाने की मांग करने लगे। सीडीओ नहीं निकले तो अधिवक्ता सभागार में घुसने की कोशिश करने लगे, यह देख सीडीओ बाहर निकल आए। उसके बाद अधिवक्ता सीडीओ को लेकर डीएम कक्ष में गए। उस समय डीएम मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने सीडीओ को वहीं बैठा लिया। सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल और जनपद बार अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जब तक धन जारी नहीं होगा सीडीओ को नहीं जाने दिया जाएगा। सीडीओ ने लिपिक को तलब कर जल्द ही रकम जारी करने का आश्वासन दिया। उसके बाद अधिवक्ता माने और करीब 45 मिनट बाद सीडीओ को जाने दिया।