फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   land search start for medical collage

मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू

Sun, 01 Mar 2020 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
land search start for medical collage
मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू
विज्ञापन

-जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज और ट्रामा सेंटर
- सर्वे के लिए आ सकती है टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन की तलाश में महकमा जुट गया है। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने की वजह से अभियान में तेजी आई है। मेडिकल कॉलेज कहां खोला जाए, इसके लिए एक टीम जिले में जल्द ही सर्वे करेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्देश दिया है, ताकि गंभीर मरीजों को अन्य जिलों में न जाना पड़े और उन्हें जिले में ही बेहतर इलाज मिल सके। इसके साथ ही मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने की वजह से प्रशासनिक स्तर पर जमीन की तलाश शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि खलीलाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में जमीन मिली है, जिस पर बात नहीं बन पा रही है। स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारी नेशनल हाईवे पर जमीन की तलाश कर रहे हैं, ताकि आने जाने वाले मरीज आसानी से वहां पहुंच सकें और वहां पर ट्रामा सेंटर भी बनाया जा सके। शासन के अनुसचिव प्रवेंद्र सिंह सागर ने डीएम को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि एक मार्च को मेडिकल कॉलेज के संबंध में मुख्य सचिव एक मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए योजना की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. हर गोविंद सिंह ने बताया कि जमीन की तलाश की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर जमीन उपलब्ध हो जाए, जिससे की वाहनों और मरीजों के आने जाने में दिक्कत न हो। जमीन का सर्वे करने के लिए जल्द ही एक टीम के आने की सूचना भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed