{"_id":"621a4ef4ee6ff472ef68dfaa","slug":"labour-was-died-in-accident-khalilabad-news-gkp42824884","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बिहार के मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बिहार के मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बिहार के मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रैना पेपर मिल और मगहर चौकी के बीच में शुक्रवार शाम ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बिहार का निवासी था।
बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी क्षेत्र के बहुआरा निवासी राजीव पुत्र हरेराम ने बताया कि उसके साथ 20 वर्षीय मन्नू धनेस पासवान निवासी लाभगांव थाना गंगोर जिला खगड़िया बिहार 15 दिन पूर्व खलीलाबाद आया था। दोनों इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को अवकाश था। उसका दोस्त मन्नू निजी काम से साइकिल से मगहर जा रहा था। रैना पेपर मिल और मगहर चौकी के बीच में स्थित एक ढाबा के पास पहुंचा ही था। उसी दौरान चालक तेज गति और लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए उसके दोस्त को ट्रक की चपेट में ले लिया। हादसे में साइकिल सवार दोस्त घायल हो गए। घायल को लोग जिला अस्पताल भिजवाए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना दोस्त के परिजनों को दे दी गई। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि मृतक के दोस्त राजीव की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से ट्रक चालक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।