फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   labour murder case

Sant Kabir Nagar News: मजदूर की हत्या के चौथे दिन गांव में पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 06 Jul 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
labour murder case
भरवल पर्वता गांव निवासी मृतक वकील शर्मा के घर तैनात पुलिसकर्मी।संवाद
धनघटा। क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव में मजदूर वकील शर्मा की हत्या के चौथे दिन सन्नाटा पसरा रहा। पीड़ित परिवार की सुरक्षा में घटना के दिन से ही लगाए गए पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मजदूर वकील शर्मा (48) ने गांव निवासी विजयपाल, अजयपाल (दोनों सगे भाई) के खेत में धान की रोपाई करने जाने में असमर्थता व्यक्त की थी, तो दोनों भाइयों ने फावड़े से उसके सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद गांव के लोग दहशत में आ गए, तो मृतक के परिजनों में मातम मच गया था। मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने अजयपाल और विजयपाल के विरुद्ध हत्या व मारपीट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन मुख्य आरोपी विजयपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अजयपाल अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। भरवल पर्वता गांव में मजदूर की हत्या किए जाने से मजदूर वर्ग में भय है। लोगों का कहना है कि इस गांव में दबंगों की दबंगई अभी तक नहीं गई। मजदूरों को मारना पीटना यहां के दबंग परिवार के लोगों की दिनचर्या है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के उद्देश्य से उसके घर पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि घटना में वांछित आरोपी अजयपाल की तलाश सरगर्मी के साथ की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed