{"_id":"624f1fd6ad89b85815439165","slug":"laborer-injured-in-accident-khalilabad-news-gkp43256117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मजदूर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में मजदूर घायल
धनघटा। महुली क्षेत्र के भैसही जोत कला गांव के निकट बुधवार को हुए हादसे में मजदूर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बंधुपुर निवासी धर्मेंद्र मिक्सर मशीन पर काम करते थे। बुधवार को वह बनकटी क्षेत्र में अन्य साथियों के साथ छत लगाने के लिए मशीन के साथ गए थे। काम समाप्ति के बाद वह घर लौट रहे थे। उसी दौरान अचानक भैसही जोत कला गांव के निकट मशीन पर बैठे मजदूर धर्मेंद्र अचानक नीचे गिर गए।
मिक्सर मशीन के पहिया के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल धर्मेंद्र के परिजनों का आरोप है कि चालक तीव्र गति में वाहन चला रहा था। उसी वजह से दुर्घटना हुई है।