फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   L1 plus ward will be made in semariyawan chc

सीएचसी सेमरियावां में जल्द तैयार होगा एलवन प्लस वार्ड

Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
L1 plus ward will be made in semariyawan chc
सीएचसी सेमरियावां में जल्द तैयार होगा एलवन प्लस वार्ड
विज्ञापन

15 अगस्त तक व्यस्था दुरुस्त होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
दुधारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां को कोविड इलाज सेंटर बनाए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ऑक्सीजन युक्त 50 बेड के आईसीयू वार्ड के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, आईसीयू बेड समेत कई जरूरी उपकरण अस्पताल पर उपलब्ध हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 15 अगस्त तक उपकरणों के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
अमर उजाला ने 24 जुलाई के अंक में सीएचसी सेमरियावां में बुनियादी सुविधाएं नहीं नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। बुधवार को जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुबारक अली और जेई/एईएस के टेक्निकल कंसलटेंट शशि चंद पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिए। उन्होंने सभी कमरों में प्रत्येक बेड के पास बिजली कनेक्शन पॉइंट, ट्यूबलाइट बिजली उपकरण दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रत्येक बेड के पास मरीज के अटेंडेंट के बैठने के लिए एक बेंच रखे जाने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि 50 बेड का ऑक्सीजन युक्त एलवन प्लस वार्ड बनाया जाना है। अभी पांच लीटर के 15, और 10 लीटर के चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हॉस्पिटल पर आ चुके हैं। इसके साथ ही आईसीयू के दो बेड भी भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 50 बेड में से 30 बच्चों के लिए होंगे। दो आईसीयू बेड गंभीर मरीजों के लिए बनाए जाएंगे। इसमें बाई पैप की व्यवस्था होगी। उपकरणों के संचालन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर तैनात कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आवश्यकता पड़ने पर और भी प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर जगदीश पटेल ने बताया कि जिले से सीएचसी सेमरियावां को कई महत्वपूर्ण उपकरण मिले हैं। उपकरणों के इंस्टॉलेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले की टीम भी इस में अपना योगदान दे रही है। जल्द ही एलवन प्लस वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

जांच में खराब मिला पल्स ऑक्सीमीटर
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुबारक अली ने व्यवस्था की जांच के दौरान पाया कि इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट वार्ड में रखे पल्स ऑक्सीमीटर और ग्लूकोमीटर खराब पड़े हैं। जरूरी जीवन रक्षक दवाएं और इंजेक्शन नहीं हैं और वार्ड में लगे इन्वर्टर में बैटरी नहीं है। इस पर उन्होंने ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, चीफ फार्मेसिस्ट राम सजीवन से व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कहा। बीपीएम ने कहा कि दो दिनों के अंदर सारी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पंचायत सदस्य ने कोविड इलाज सेंटर बनाने की मांग की थी
तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के पति और सपा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने अप्रैल में डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां को कोविड-19 इलाज सेंटर बनाए जाने की मांग की थी। डीएम ने उनकी मांग को संज्ञान में लेकर इस हॉस्पिटल में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश के बावजूद व्यवस्था न होने पर अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed