{"_id":"5f0b404a8ebc3e636902a82a","slug":"l-one-hospitel-in-iti-college-khalilabad-news-gkp3578442121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम और पीडी ने जांची व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम और पीडी ने जांची व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलवन अस्पताल के रूप में तैयार हो रहा बालूशासन आईटीआई कॉलेज
बढ़ने लगे हैं कोरोना के मरीज, इसके मद्देनजर यहां 200 बेड का होगा इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एडीएम संजय कुमार पांडेय और पीडी प्रमोद यादव ने रविवार को बालूशासन आईटीआई कॉलेज की व्यवस्था का जायजा लिया। आईटीआई कॉलेज को एलवन अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है जहां 200 विस्तरों की सुविधा होगी।
एडीएम ने बताया कि जिले में जिस रफ्तार से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, उसी के हिसाब से उन्हें रखने की व्यवस्थाएं भी होनी चाहिए। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज को 200 बेड का एलवन अस्पताल बनाया गया है, जहां मौजूदा समय में कोरोना के मरीज रखे जा रहे हैं। यहां निर्धारित मानक से अधिक मरीज होने पर दिक्कत न हो, इसके लिए आईटीआई कॉलेज बालूशासन को एलवन अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां भी 200 बेड की व्यवस्था की जा रही है। बाथरूम ठीक कराए जाने का निर्देश दिया गया है। एक हॉस्टल में तो विद्युत कनेक्शन है, जबकि दूसरे हॉस्टल में नहीं है। उस हॉस्टल में भी विद्युत कनेक्शन देकर जनरेटर की व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं। आमी का पानी बढ़ रहा है। आगे पानी बढ़ कर आईटीआई कॉलेज तक न पहुंचे, इसके लिए ठोकर बनाया जाएगा। शेष व्यवस्था यहां कर ली गई है। पूर्व में डीएम द्वारा भी यहां निरीक्षण कर व्ययवस्था का जायजा लिया गया था।