फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kusti organise in maghar mahostava

कुश्ती में पहलवानों ने आजमाया दांव

Tue, 14 Jan 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
kusti organise in maghar mahostava
मगहर महोत्सव में कुश्ती प्रतियोगिता में दाव आजमाते पहलवान। - फोटो : KHALILABAD
कुश्ती में पहलवानों ने आजमाया दांव
विज्ञापन

- प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर एसडीएम एसपी सिंह ने किया
- राजन पहलवान व ऋषिकेश पहलवान के बीच कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मगहर महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को संतकबीर इंटर कॉलेज के परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एसडीएम सदर एसपी सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान दर्जनों जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इसमें कुल 45 जोड़ कुश्ती हुई।
कुश्ती प्रतियोगिता में मनजीत व सलमान के बीच कुश्ती व सूर्यमणि और बल्ली तामेश्वर के बीच कुश्ती रोचक रही। दोनों कुश्ती बराबरी पर छूटी। दिवांशु व प्रभाकर की कुश्ती में दिवांशु विजयी रहे। अनुराग व आदर्श सिंह के बीच हुई कुश्ती में अनुराग विजयी हुए। राहुल व यशपाल के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। जबकि आकाश स्टेडियम व हर्ष सहजनवां के बीच हुई कुश्ती में आकाश विजयी रहे। ब्रम्हानंद व अजय यादव के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। शबलू यादव व इंद्रजीत के बीच कुश्ती में इंद्रजीत विजयी हुए। सचिन व इंद्रमणि के बीच हुई कुश्ती में इंद्रमणि विजयी रहे। मनदीप व करन पहलवान के बीच हुई कुश्ती में मनदीप विजेता रहे। प्रदीप व इंद्रसेन चकिया के बीच हुई कुश्ती में प्रदीप विजयी हुए। सतपाल व अभिषेक के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला राजन व ऋषिकेश के बीच हुई। जिसमें राजन पहलवान विजयी रहे। कुश्ती का संचालन विजय ने किया व निर्णायक की भूमिका गंगा यादव ने निभाई। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी आमित कुमार, सुजीत गौतम, वेदप्रकाश चौबे, राम शंकर यादव, सय्यद शमीम अहमद, कोच शेषनाथ स्टेडियम खलीलाबाद, श्याम जी प्रसाद, विजय यादव, राम लाल यादव, नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, फैजी खान, सतपाल यादव, फिरोज खान, कुलदीप राय, बबलू खान, मेराज खान, फैजान मुस्तफा, व्यास यादव, सुरेंद्र पांडे, तनवीर अहमद, बब्बू सिंह, बलराम यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed