{"_id":"61f426b4350559597a262bb5","slug":"kushth-rog-abhiyan-from-tomorrow-khalilabad-news-gkp425131889","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चलेगा कुष्ठ जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चलेगा कुष्ठ जागरुकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से चलेगा कुष्ठ जागरुकता अभियान
अभियान में लगाई जाएंगी 1800 टीमें
समय से इलाज न होने पर असाध्य हो जाता है कुष्ठ रोग : डॉ. वीपी पांडेय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए 30 जनवरी से वृहद जागरुकता अभियान के साथ ही कुष्ठ रोगी खोजने का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. वीपी पांडेय ने बताया कि कुष्ठ रोग के संबंध में चलाए जा रहे अभियान में कुल 1800 टीमें लगाईं जाएंगी। हर टीम में एक महिला व एक पुरुष होगा। जनपद में प्रति हजार जनसंख्या में कुष्ठ प्रभावित लोगों को संख्या 0.20 प्रतिशत है। 1000 जनसंख्या का सर्वे करने पर टीम को 1000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से साध्य है। समय से इलाज करने पर इससे न सिर्फ मुक्ति मिल जाती है, बल्कि दिव्यांगता से भी बचा जा सकता है। समय से इलाज न होने पर कुष्ठ रोग के असाध्य हो जाने का खतरा है। कुष्ठ रोग के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त इलाज की सुविधा है। यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। इसलिए कुष्ठ रोगी से भेदभाव बिल्कुल न करें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह पहल है कि 2022 तक कुष्ठ रोग से मुक्त भारत का निर्माण किया जाए। कुष्ठ रोग माइक्रो वैक्टीरियम लेप्रे नामक जीवाणु से होता है। यह साथ खाने, उठने या बैठने से नहीं फैलता है। यह आनुवांशिक एवं छुआछूत का रोग नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से कुष्ठ रोगियों को 2500 रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। साथ ही निशुल्क दवाएं व अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।
इंसेट-
ये हैं कुष्ठ रोग के लक्षण
डॉ. वीपी पांडेय बताते हैं शरीर पर किसी प्रकार के दाग या धब्बे जो त्वचा के प्राकृतिक रंग से अलग हों, दाग या धब्बे का सुन्न होना, शरीर की नसों का मोटा होना, हाथ व पैर में सुन्न का अहसास होना, अंगुलियां टेढ़ी-मेढ़ी होने के साथ ही शरीर के किसी अंग का ताप, ठंड के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो जाना कुष्ठ रोग के लक्षण हैं।