{"_id":"611e96ba8ebc3e7a191cad18","slug":"kushmeni-villagers-protest-khalilabad-news-gkp40609327","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसमैनी के ग्रामीणों ने मनरेगा में फर्जी भुगतान का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसमैनी के ग्रामीणों ने मनरेगा में फर्जी भुगतान का आरोप लगाया
विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर सेमरियावां ब्लाक पर कुसमैनी गांव वालों ने प्रदर्शन किया।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमैनी के ग्रामीणों ने मनरेगा में फर्जी भुगतान का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के कुसमैनी गांव में मनरेगा के तहत बिना काम कराए फर्जी भुगतान कराने के प्रयास का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय पर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। बीडीओ रेनू चौधरी को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की।
गांव के विनोद कुमार, राम मूर्ति, राजेंद्र, जय प्रकाश, अनीता देवी, अरविंद, सुरेंद्र, पहाड़नाथ, राम शंकर, योगेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, रामभवन आदि का आरोप है कि कुसमैनी गांव में मनरेगा के तहत लगभग एक किलोमीटर चकरोड पटाई, मिट्टी कार्य को कागज में काम दिखाकर लगभग 4.80 लाख का भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि मौके पर फसल है। किसी भी हाल में मिट्टी कार्य कराना नामुमकिन है। बीडीओ को शिकायत पत्र सौंपकर फर्जी भुगतान रोककर जांच किए जाने की मांग की गई है। अगर फर्जी भुगतान पर कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस संबंध में बीडीओ रेनू चौधरी ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।