{"_id":"626981f9291e102322672ded","slug":"kshetra-panchayat-meeting-khalilabad-news-gkp434902979","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की कार्य योजनाओं पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की कार्य योजनाओं पर लगी मुहर
विज्ञापन
विकास की कार्य योजनाओं पर लगी मुहर
खलीलाबाद में 42 करोड़, हैंसर में 37 करोड़, नाथनगर में 26 करोड़ और मेंहदावल में 27 करोड़ की कार्य योजना स्वीकृत
जनप्रतिनिधियों ने विकास की योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने की जताई जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार को खलीलाबाद, हैंसर, नाथनगर और मेंहदावल ब्लॉक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई।
खलीलाबाद में जहां 42 करोड़ की कार्य योजना पास हुई, वहीं, हैंसर बाजार में 37 करोड़ की कार्य योजना का अनुमोदन हुआ। नाथनगर में 26 करोड़ और मेंहदावल में 27 करोड़ की कार्य योजना पर स्वीकृति की मुहर लगी।
खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य उपस्थित हुए। सदस्यों ने विकास की योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाने की जरूरत जताई। बीडीओ रेनू चौधरी ने बैठक में 42 करोड़ की कार्य योजना स्वीकृत की। प्रमुख प्रमिला देवी ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। इसमें सदस्यों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सदस्यों के सम्मान को आंच नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, रवींद्र यादव, कौशल चौधरी, डॉक्टर सुखदेव, संतराम यादव आदि उपस्थित रहे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार की बैठक ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी की मौजूदगी में कुल 37 करोड़ की कार्य योजना पेश की गई। बैठक की शुरुआत में संचालक एडीओ पंचायत गजानन पाल ने पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। उसके बाद मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, राज्य वित्त, शादी अनुदान, स्वच्छता अभियान आदि योजनाओं पर चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी ने कहा कि एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने के लिए क्षेत्र पंचायत द्वारा सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बैठक को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह आदि ने संबोधित किया। एडीओ पंचायत गजानन पाल ने बताया कि बैठक का कोरम पूर्ण था। 25 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 37 करोड़ की कार्य योजना बैठक में पेश की गई। इस मौके पर डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान, कर्मचारी रामनयन यादव, रामफल निषाद, मुन्नू पाल, प्रधान पति खुर्शीद, आजाद, अजय कुमार यादव, डब्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह नाथनगर ब्लॉक सभागार में प्रमुख रामवृक्ष यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 25 करोड़ 95 लाख 78 हजार रुपये की कार्ययोजना पेश की गई। इस दौरान सदन में विभागवार मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों ने सरकारी योजना के संबंध में जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि पशुओं का भी अब केसीसी होगा। इसके लिए सरकार बैंक के माध्यम से प्रति पशु तीस हजार रुपये का ऋण देगी, लेकिन केवल दो पशुओं पर ही मिल सकेगा। बीडीओ अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि 25 करोड़ 95 लाख 78 हजार रुपये की कार्य योजना पेश हुई। इसमें सात लाख 63 हजार चार सौ 66 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य है। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह उर्फ राजन सिंह, प्रधान पति राजमन यादव, पंचायत सदस्य राम सिंह यादव, प्रधान महेश यादव, विजय शंकर राय, लाल चंद्र दुसाध, अशोक कसौधन, मनोज अग्रहरी, प्रदीप चौधरी, राजमन यादव, अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, केडी खान, उमेश यादव, जहीरूद्दीन उर्फ बब्बल, मुलायम सिंह यादव, राम दरश यादव, राम उग्रह, दिलीप कुमार गौड़, फिरोज अहमद उर्फ चुन्नू भाई, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक संपंन हुई। इसमें 27 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों के विकास के लिए विकास खंड की पंचायत को सरकार ने विशेष अधिकार दिया है। इन अधिकारों व कर्तव्यों का प्रयोग करते हुए पंचायत प्रतिनिधि विकास के प्रति गंभीर हो। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी ने कहा कि आदर्श ब्लॉक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों के विकास प्रस्ताव को धरातल पर कार्य के रूप में उतारना विकास खंड की जिम्मेदारी है। इस दौरान बीडीओ महावीर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी गिरजेश यादव, शैलेंद्र यादव, अभय प्रताप सिंह, संजय कुमार, रामराज मौर्या, दीप चंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे।