फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kotedars warned not to distribute ration

Sant Kabir Nagar News: कोटेदारों ने दी राशन वितरित न करने की चेतावनी

Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kotedars warned not to distribute ration
मेंहदावल। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के ठाकुरद्वारा वार्ड में उत्तर प्रदेश कोटेदार संघ ने बैठक कर जनवरी माह में खाद्यान्न वितरण न करने की घोषणा की। कोटेदारों ने कहा कि ज्ञापन सौंपने के बाद भी हमारी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में खाद्यान्न वितरण से समस्त कोटेदार विरत रहेंगे।
विज्ञापन

सांथा विकास खंड के कोटेदार संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन राय ने कहा कि कोटेदारों के साथ प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है। 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश देकर कोटेदारों का शोषण किया जा रहा है। महंगाई के इस दौर में कोटेदारों का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। जबकि कई प्रदेशों में प्रति क्विंटल लाभांश डेढ़ सौ से 200 रुपये देने के साथ ही वहां की सरकार मानदेय भी दे रही है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को कुछ दिन पूर्व सौंपा गया था। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से कोटेदारों में नाराजगी है। कोटेदारों ने पांच जनवरी से खाद्यान्न वितरण ठप करने का निर्णय लिए हैं। यह तब तक बंद रहेगा जब तक कोटेदारों को अपना हक और अधिकार नहीं मिलता।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रभान चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, मुन्नीलाल, अशोक कुमार, दयाशंकर, बाबूलाल, महेश, अखिलेश दत्त त्रिपाठी समेत अन्य कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed