फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona se ek kee maut, 148 pojitiv mile

कोरोना से एक की मौत, 148 पॉजिटिव मिले

Fri, 30 Apr 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
korona se ek kee maut, 148 pojitiv mile
कोरोना से एक की मौत, 148 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

सर्वाधिक मरीज खलीलाबाद क्षेत्र के पाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 148 लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आईसोलेट किया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या 1571 हो गई है। स्वास्थ्य महकमा लगातार बाहर से आने वाले यात्रियों के अलावा अस्पतालों पर लोगों की कोरोना जांच कर रहा है।
प्रभारी सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के एक 55 वर्षीय व्यक्ति की एमसीएच विंग में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले हालत खराब होने पर उसे बस्ती के कैली अस्पताल में रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार की रात उसका निधन हो गया। कोरोना प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। इसके अलावा 148 लोग जांच में पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में 53, बघौली क्षेत्र में 18, नाथनगर क्षेत्र में 16, मेंहदावल क्षेत्र में 16, सांथा क्षेत्र में आठ, हैंसर बाजार क्षेत्र में 15, पौली क्षेत्र में पांच, सेमरियावां क्षेत्र में पांच, बेलहरकला में 11 और अन्य जिले का एक व्यक्ति शामिल हैं। मरीजों के घरों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जो लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एल-टू अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आईसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
एक दिन में 134 लोग स्वस्थ हुए
राहत की बात यह है कि जिले में शुक्रवार को 134 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस तरह अब तक 4424 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि जिले में 6058 लोग अब तक पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 63 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 1571 एक्टिव केस हैं। 671 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed