फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona positive

पति-पत्नी और भांजे समेत 11 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 10 Jul 2020 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
korona  positive
- बखिरा क्षेत्र के रहने वाले है सभी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को आई कोरोना जांच की रिपोर्ट में पति-पत्नी और भांजे समेत 11 लोग संक्रमित मिले।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सभी संक्रमित बखिरा क्षेत्र के हैं। इसमें से आठ कस्बे के हैं। कस्बा निवासी मुंबई से लौटा 21 वर्षीय युवक, गौतमबुद्धनगर से लौटा 35 वर्षीय, 17 वर्षीय किशोर, पति(46), पत्नी((38) और भांजा (20), 22 वर्षीय और 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी संक्रमित शख्स के संपर्क में आए थे। 29 जून को मुंबई से लौटी बखिरा क्षेत्र के महला गांव महिला(57), तीन जुलाई को जालौन से लौटा हटवा गांव का युवक(24), तरकुलवा की महिला(32) पॉजिटिव मिली है। सभी संक्रमितों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व में पॉजिटिव मिले छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 341 संक्रमित मिले हैं। इसमें से सात की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 107 एक्टिव केस हैं। वहीं 234 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। शुक्रवार को 546 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed