फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona

छूटे लोगों को जल्द लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका

Tue, 05 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
korona
छूटे लोगों को जल्द लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी अधीक्षकों को दिए निर्देश, नियमित टीकाकरण सत्र पर उपलब्ध होगी ड्यू लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोनारोधी टीका लगने से अभी तक छूटे लोगों को जल्द से जल्द टीका लगे, इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने पहल की है। इसके तहत अब नियमित टीकाकरण सत्रों पर भी कोविड वैक्सीनेशन की ड्यू लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि छूटे लोगों को टीका लगाया जा सके। इस संबंध में सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने सभी अधीक्षकों को पत्र भेजा है।

पत्र में कहा है कि सभी ब्लॉकों में सात से 16 सितंबर तक 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों का जिन्होंने अभी तक कोरोनारोधी वैक्सीनेशन नहीं कराया है, उन लोगों का सर्वे कराया गया था। इसके आधार पर गांवों में लगने वाले नियमित टीकाकरण सत्र में ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि ऐसे लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जिन लोगों को सत्र पर टीका लग जाए, उसको अपडेट करा दिया जाए। इससे यह पता चल सकेगा कि किस गांव में कितने लोग वैक्सीनेशन से अभी तक वंचित है। इसके साथ ही उन्होंने किन्हीं कारणों से नियमित टीकाकरण से वंचित शून्य से दो वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे टीकाकरण सत्र की गुणवत्ता जांचने में मदद मिलेगी। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण सत्र का शत-प्रतिशत लाभ लोगों को मिले, इसके लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed