{"_id":"6467be395e551990940a8c58","slug":"kisan-samman-khalilabad-news-c-7-1-173604-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसान सम्मान निधि व आवास का छाया रहा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसान सम्मान निधि व आवास का छाया रहा मुद्दा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। चौपाल में किसान सम्मान निधि व आवास का मुद्दा छाया रहा।
ब्लॉक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत डिहवा में लगाई गई चौपाल में गांव के सलीम और नूर मोहम्मद ने किसान सम्मान निधि न आने को लेकर शिकायत की, जबकि अकरम हुसैन, मुबारक, अफजल, सलीम, मुन्नार यादव आदि लोगों ने जल निकासी की समस्या बताते हुए सोक्ता गड्ढा या जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग किया।
गांव निवासी सरिता, अंकिता, शोभा, लक्ष्मी, बाफना देवी आदि लोगों ने आवास की मांग की। इन लोगों ने यह भी कहा कि हम लोगों का नाम आवास पात्रता सूची में था, लेकिन न जाने कैसे कट गया। इसके बाद दुलहापार में चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों ग्राम पंचायतों के चौपाल में आवास पेंशन, शौचालय, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड आदि के मामले आए।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संतोष मिश्रा, अलाउद्दीन, रोहित प्रजापति, इमामुद्दीन, मुसीर अहमद, निगार अंजुम, ममता देवी आदि मौजूद रहे।