{"_id":"60d0d1e08ebc3e7f510f0a0e","slug":"khushhal-parivar-diwas-celebrated-khalilabad-news-gkp39898359","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशहाल परिवार दिवस पर 65 ने अपनाया अंतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशहाल परिवार दिवस पर 65 ने अपनाया अंतरा
विज्ञापन
खुशहाल परिवार दिवस पर खलीलाबाद सीएचसी में महिलाओ को जागरूक करती चिकित्सक।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
खुशहाल परिवार दिवस पर 65 ने अपनाया अंतरा
12 पर्यवेक्षकों के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ खुशहाल परिवार दिवस
खुशहाल परिवार दिवस पर सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर महिलाओं में दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिवार नियोजन की सेवाओं से जन सामान्य को जोड़ने के साथ ही उन्हें त्वरित रूप से सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सोमवार को विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों पर किया गया। इस दौरान 65 महिलाओं ने जहां त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन को अपनाया, वहीं, 540 महिलाओं को छाया की सुरक्षा मिली।
खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम के नोडल डॉ. मोहन झा के निर्देशन में स्वास्थ्य इकाइयों के कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद से तथा उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई ( यूपीटीएसयू ) के तकनीकी सहयोग से जिले में परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराईं गईं। इस दौरान महिलाओं को खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान की गईं। यही नहीं महिलाओं और योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी साधनों को लेकर जागरूक भी किया गया। खुशहाल परिवार दिवस के तहत हौसला साझेदारी के तहत कार्य कर रहे निजी चिकित्सालयों को भी आयोजन से जोड़ा गया। फ्रंटलाइन वर्कर्स इस दौरान योग्य दंपतियों को लेकर स्वास्थ्य इकाइयों तक पहुंच रहे थे। 27 महिलाओं को आईयूसीडी तथा 18 महिलाओं को पीपीआईयूसीडी लगाई गई। वहीं, इस दौरान 34 लाभार्थियों को माला एन तथा 4500 परिवार नियोजन किट भी वितरित किए गए।
दंपतियों ने दिखाई जागरूकता, हुए सम्मानित
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शासन से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार परिवार नियोजन के साधनों की सभी इकाइयों पर शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। इस दौरान दंपतियों ने जागरूकता दिखाते हुए परिवार नियोजन के साधनों को अपनाया है। साथ ही साथ आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर प्रचार-प्रसार करवाया गया।