फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kayastha community worshiped Lord Chitragupta with rituals

Sant Kabir Nagar News: कायस्थ समाज ने विधि-विधान से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Wed, 15 Nov 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kayastha community worshiped Lord Chitragupta with rituals
सांथा में कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दावात की पूजा की।
बेलहर। कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को साथां के भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में देवताओं के लेखाकार प्रभु चित्रगुप्त की पूजा विधि-विधान से की। कायस्थ समाज के जिला महामंत्री कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भैया दूज के दिन चित्रगुप्त महाराज की पूजा होती है और इसी दिन कारोबारी और छात्र कलम-दवात की भी पूजा करते हैं। दीपावली के तीसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को जहां देशभर में भैया दूज का पर्व मनाया जाता है वहीं, कायस्थ परिवार के देवता चित्रगुप्त महाराज की भी पूजा का विधान है। कायस्थ समाज के जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव उर्फ रिंकू लाल श्रीवास्तव ने कहा कि यम द्वितीय को मनाया जाने वाला यह पर्व कलम दवात पूजा के नाम से भी प्रचलित है। इस दौरान पंडित प्रकाश शुक्ला, सुशील कुमार श्रीवास्तव, सुभाष लाल श्रीवास्तव, हरीश लाल श्रीवास्तव, अशोक लाल श्रीवास्तव, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष लाल श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव,शशांक श्रीवास्तव, अमर कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed