फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kasu Pehalwan injures Rajesh of Agra

कासू पहलवान ने आगरा के राजेश को चित किया

Wed, 06 Apr 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kasu Pehalwan injures Rajesh of Agra
खंहरिया में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : KHALILABAD
कासू पहलवान ने आगरा के राजेश को चित किया
विज्ञापन

लोहरौली (संतकबीरनगर)। विकास खंड बेलहर कला के खम्हरिया कुटी पर मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इस दौरान कुल आठ जोड़ी पहलवानों की कुश्ती हुई। कासू पहलवान मेंहदावल ने आगरा के रहने वाले राजेश को आसमान दिखा कर विजेता रहे।
रोचक मुकाबले में नेपाल से आए पहलवान बाबा हरियोम दास ने हरियाणा के मुन्ना पहलवान को चित कर दिया। वहीं विक्रम पहलवान व मेंहदावल के प्रकाश पहलवान की कुश्ती बराबर पर रही। प्रतियोगिता में नेपाल, राजस्थान, हरियाणा, गोरखपुर, दिल्ली, पंजाब आदि जगहों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। हरिद्वार के छोटू पहलवान व मेंहदावल के विशाल पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। छोटू पहलवान विजयी रहे। इसी प्रकार विक्रम पहलवान व प्रकाश पहलवान मेंहदावल की कुश्ती बराबर पर रही।
विज्ञापन

गंगा पहलवान मेंहदावल को गुल्टा पहलवान हरिद्वार ने चित किया। इसी प्रकार भूरा पहलवान जम्मू ने मोंटी पहलवान हरियाणा को धूल चटाई। गोरखपुर की नम्रता ने दिल्ली की पहलवान अंशिका को बेहद कडे़ मुकाबले में पराजित किया। इस मौके पर कुश्ती के आयोजक बाबा राजेंद्र प्रसाद, सुनील दास, बालक दास, राजन तिवारी, हरीराम यादव, संतोष यादव, सर्वेश सिंह, सर्वेश तिवारी, बाबा रामदास, आचार्य कमलेश, हरिकेश, राजेंद्र, विंदू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed