{"_id":"a1b23d39c1aa3cfe7ec3f803adfa15da","slug":"kasaudhan-samiti-protest-at-collectrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौधन संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट पर धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौधन संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट पर धरना
अमर उजाला/ संतकबीरनगर
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कांदू कसौधन संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी कांदू व कसौधन समाज के लोगों को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशासन ने कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। इसके बाद भी कांदू-कसौधन जाति के लोगों को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन द्वारा निर्गत नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांदू महासभा के जिला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत मगहर के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्त ने कहा कि यदि प्रशासन ने प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली किया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
धरना में रामसजीवन कसौधन, आनंद प्रकाश गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, निरंजन लोहिया, हरजीत, हीरालाल, राममूर्ति, परमात्मा प्रसाद गुप्ता, घनश्याम दास, सत्य प्रकाश उर्फ सिपाही, भरत लाल गुप्त आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। धरना में सुजीत गुप्ता, महेश गुप्ता, सूर्यलाल गुप्ता, सुनील कुमार, भरत लाल, दीपक कुमार, प्रिंस गुप्ता, राममूर्ति, ज्ञानप्रकाश, राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, जोखू प्रसाद, डॉक्टर जगदीश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्त, गौरव गुप्त, सुरेश चंद्र कसौधन, अमित कुमार कसौधन, राजमंगल अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।