{"_id":"620a84f8dd77b9767871fcae","slug":"kabja-on-vivahghar-khalilabad-news-gkp426924361","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह घर पर कब्जा, लोअर बनाने का चल रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह घर पर कब्जा, लोअर बनाने का चल रहा था काम
विज्ञापन
मगहर में स्थित विवाह घर में अवैध रूप से रह रहे लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह घर पर कब्जा, लोअर बनाने का चल रहा था काम
- सभासदों के निरीक्षण में खुला मामला, ईओ को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला तिवारी टोला में स्थित कांपलेक्स (विवाह घर) पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वहां पर रहने के साथ लोअर (पेंट) बनाने का काम कर रहे हैं। नगर पंचायत के सभासदों के निरीक्षण में यह मामला सामने आया है। अब सभासदों व स्थानीय लोगों ने अधिषाशी अधिकारी से विवाह घर को खाली कराने के लिए शिकायती पत्र दिया है। हालांकि प्रभारी ईओ व एसडीएम सदर का कहना है कि विवाह घर को खाली करा लिया गया है।
नगर के तिवारी टोला मोहल्ले में नया सबेरा नगर विकास योजना के तहत एक करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपये की लागत से कांपलैक्स (विवाह घर) का निर्माण नगर पंचायत ने कराया था। सोमवार को इस विवाह घर का नगर के सभासद सिब्तैन मुस्तफा, भोलू पासवान और मनोनीत सभासद अतुल श्रीवास्तव, अब्दुर्रहमान खां ने निरीक्षण किया। पता चला कि विवाह घर पर कब्जा किया गया है। लगभग डेढ़ साल से अतिक्रमणकारी इस विवाह घर में परिवार सहित रहने के साथ ही लोअर बनाने का काम कर रहे हैं। विवाह घर को खाली कराने के लिए ईओ को संबोधित शिकायती पत्र सभासदों ने दिया है।
चेयरमैन संगीता वर्मा ने कहा कि विवाह घर को अवैध रूप से लोअर बनाने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। इसमें लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी ईओ व एसडीएम सदर नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जो लोग बारात घर में रहकर लोअर बनाने का काम कर रहे थे उनको बाहर कर दिया गया है। उन पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।