फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabir's voice gives insight into life

Sant Kabir Nagar News: जीवन दर्शन कराती है कबीर की वाणी

Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kabir's voice gives insight into life
कबीर मगहर महोत्सव का समापन करते हुए धनघटा के विधायक गणेश चन्द्र चौहान तथा साथ में कबीर चौरा के
मगहर। मगहर महान संत कबीर की पावन धरती है। कबीर की एक-एक वाणी जीवन दर्शन कराती है। महोत्सव की सफलता के लिए जिला, पुलिस व तहसील प्रशासन नगर निकायों के साथ हर छोटे-बड़े कर्मचारी धन्यवाद के पात्र हैं।
विज्ञापन

यह बातें धनघटा विधायक गणेश चौहान ने सात दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव के समापन समापन के दौरान कही। समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे महंत विचार दास ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य कबीर साहेब के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है, जिसे सभी ने बखूबी निभाया है। वहीं देर रात भोजपुरी के मशहूर गायक समर सिंह ने प्रस्तुति दी। उन्होंने करीं मईया से प्यार माई हो...कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभु जी चले आना आदि गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

महोत्सव समिति की तरफ से एडीएम जय प्रकाश ने विधायक गणेश चौहान को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जिला स्काउट आयुक्त डीआईओएस के निर्देशन में जिला कमिश्नर स्काउट डाॅ. राकेश सिंह, जिला गाइड कमिश्नर निशा यादव व जिला संगठन कमिश्नर स्काउट रमेश यादव के संयोजन में स्काउट गाइड ने सात दिनों तक महोत्सव में निरंतर सेवा कार्य में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed