{"_id":"62506fdd0493d509ad456bfa","slug":"jume-ki-namaj-conduct-khalilabad-news-gkp4326929130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदतमंदों ने पहला जुमा की नमाज अदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदतमंदों ने पहला जुमा की नमाज अदा की
विज्ञापन
नूरी जामा मस्जिद में जुमा नमाज अदा करते रोजेदार।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकीदतमंदों ने पहला जुमा की नमाज अदा की
- सुबह से तैयारी में जुटे रहे रोजेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक के विभिन्न गांव, कस्बों व बाजारों की जामा मस्जिदों में रमजान उल मुबारक का पहला जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुसलमानों ने खुदा से अपने किए गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क की तरक्की, खुशहाली व आपसी सौहार्द, अमन चैन व भाईचारे के लिए दुआ की।
रमजान उल मुबारक का पांच रोजा खत्म हो चुका है। सेमरियावां मेेें मौलाना मुनीर नदवी ने कहा कि रमजान उल मुबारक का महीना बड़े खुशनसीब लोगों को मिलता है। लोगों को इस माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत व कुरान की तिलावत करें। रमजान उल मुाबरक अल्लाह का महीना है। इस महीने में इबादत का सवाब खुदा अपने हाथों से देने का वादा किया है। इस महीने को सत्तर गुना ज्यादा सवाब भी मिलता है। क्षेत्र के करही, सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, देवरियानासिर, उंचहाकला, सेहुड़ा, दानोकुइयां, तिनहरीमाफी, महदेव, टेमारहमत, दुधारा, दशावा, अगया, कोहरियावां, रक्साकला, दरिया बाद आदि गांव की मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। सुबह से ही नन्हें, युवा, बुजुर्ग रोजेदारों ने जुमा की नमाज अदा करने के लिए तैयारी में जुटे रहे। जुमा की अजान होते ही मस्जिद में पहुंच गए। खुदा को राजी करने में लगे रहे। इस दौरान मौलाना फुजैल नदवी, जफीर करखी, पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, फिरोज नदवी, अफजाल प्रधान, अनवार दादा, मौलाना शोएब नदवी, इजहारूलहक, तनवीर चौधरी, अबूजर चौधरी, शोएब अहमद, मास्टर मुबारक आदि मौजूद रहे।