{"_id":"5c7820e3bdec227380050560","slug":"joint-director-inspected-health-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
Thu, 28 Feb 2019 11:26 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरके तिवारी ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर का निरीक्षण किया। इसके साथ मगहर के रेहरवा में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेतु आउट रिच हेल्थ कैंप को भी देखा। उन्होंने संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक सबसे पहले खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय को निर्देश दिया कि चिकित्सकों की उपस्थिति पर नजर रखें। डेंटल चेयर न होने की जानकारी उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी व्यवस्था कराई जाए। लेवर रूम में जहां सीलन है, वहां की दीवार ठीक कराई जाए। इसके बाद वे मगहर के रेहरवा पहुंचे और आउट रिच हेल्थ कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कैंप में 161 मरीजों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें से 160 मरीजों की जांच हुई थी। 53 मरीजों के खून की जांच हुई। इसके साथ ही मातृ व शिशुओं की भी जांच की गई। सभी को दवा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने जेई टीकारण को भी देखा। इसके बाद वे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान वहा बनने वाले हेल्थ व वेलनेस सेंटर संचालित होने के संबंध में अब तक की हुई प्रगति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले।