फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jila yojana comitee members elected

जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ

Fri, 03 Sep 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
jila yojana comitee members elected
कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला योजना के चुनाव चुने गए पदाधिकारी ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ
विज्ञापन

आठ मतों पर हुआ मतदान, सात सदस्य निर्विरोध चुने गए
विजयी प्रत्याशियों को एसडीएम सदर की देखरेख में दिया गया प्रमाणपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला योजना समिति के आठ सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मतदान हुआ। वैसे कुल 15 पदों पर निर्वाचन होना था। इसमें सात पदों पर सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। जबकि आठ पदों के लिए मतदान कराया गया। शाम तीन बजे के बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित किया गया। निर्वाचित सभी 15 सदस्यों को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया।

निर्वाचित 30 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 पदों पर जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव होना था। 27 अगस्त को नामांकन और पर्चे की जांच हुई थी। 15 पदों के सापेक्ष 18 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच में सभी के पर्चे वैध पाए गए थे। अनारक्षित महिला पद पर प्रत्याशी सुशीला देवी ने 31 अगस्त को अपना पर्चा वापस ले लिया था। जबकि सात सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन और अनारक्षित पांच पदों पर चुनाव के लिए मतदान होना था। अन्य पिछड़ा वर्ग तीन पदों के लिए चार सदस्य चुनाव मैैैदान में रहे। जबकि अनारिक्षत पांच पदों के लिए छह सदस्य मैदान में रहे। रिटर्निंग अफसर डीएम दिव्या मित्तल की देखरेख में सहायक रिटर्निंग अफसर जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र कुमार व जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। उसके बाद मतों की गिनती कर परिणाम की घोषणा किया। सहायक रिटर्निंग अफसर सत्येंद्र कुमार और पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि 30 सदस्यों में से 27 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों पर हुए चुनाव में 25 मत पाकर शैलेंद्र कुमार, 24 मत पाकर राम सुरेश चौरसिया और 22 मत पाकर विश्वकेतु यादव निर्वाचित घोषित हुए। जबकि अनारक्षित पांच पदों पर हुए चुनाव में 27 मत पाकर जावेद आलम, 24 मत पाकर अजय कुमार शर्मा, 24 मत पाकर इंद्रावती, 24 मत पाकर गौहर अली और 21 मत पाकर मनोज कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि अनुसूचित जाति महिला पद पर अंसिता, अनुसूचित जाति पद पर उर्मिला, अंकिता निगम और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पद पर कुसुम निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई। इसी तरह अनारक्षित महिला पद पर कायनात फातमा, सना परवीन और शमा खातून निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। एसडीएम सदर राज नारायन त्रिपाठी की देखरेख में निर्वाचित 15 सदस्यों को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed