फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jila swasthya samiti

नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के संचालन की व्यवस्था करें

Wed, 29 Sep 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
jila swasthya samiti
फोटो सहित
विज्ञापन

स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने संस्थागत प्रसव कम होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम निर्देश दिया कि शासन स्तर से स्वीकृत 68 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को संचालित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम की समीक्षा में बताया गया कि जिन उपकेंद्रों को संचालित किया जाना है, उसमें से अभी तक 44 स्थानों पर किराए का भवन उपलब्ध हो सका है। डीएम ने कहा कि 15 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत उपकेंद्रों को संचालित कराया जाना है। इसके लिए ग्राम प्रधानों से संपर्क कर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो रहा है तब तक किराए के भवन लेकर वहां संसाधन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने हर हाल में आशा कार्यकर्ताओं का शत प्रतिशत भुगतान कराने को कहा। संस्थागत प्रसव कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि इसके लिए प्रयास किए जाएं। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए और यह सुनिश्चित किए जाए कि जो भी पात्र हैं, उनके कार्ड अवश्य बन जाए। कहा कि डाटा इंट्री न होने से प्रदेश की रैकिंग में जिला पिछड़ जाता है। ऐसे में इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा, डॉ. एस.रहमान, मंडलीय प्रबंधक अरविंद पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन, डॉ. वीके सोनी, डॉ. सियाराम यादव, डॉ. जगदीश पटेल, डॉ. राजेेश चौधरी, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, डीसीपीएम संजीव कुमार सिंह, दारा सिंह, अभय त्रिपाठी, अशोक यादव, विनय कुमार श्रीवास्तव, आनंद मौर्य, अमित कुमार, महेंद्र त्रिपाठी, सर्वजीत यादव, राकेश यादव, सुनील मौर्य, नंदनी राय, रंजना, स्नेहलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed