{"_id":"60d75df88ebc3e342479c478","slug":"jila-panchyat-president-election-news-khalilabad-news-gkp399633645","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्यों को पक्ष में करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्यों को पक्ष में करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे दावेदार
विज्ञापन

-पार्टियों ने संभाली कमान, नामांकन वापसी के बाद उभरेगी तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर समाजवादी पार्टी व भाजपा ने कमर कस ली है। दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जिला पंचायत सदस्यों को करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। हालांकि अभी नामांकन पत्र दाखिल हुआ है, इसमें भाजपा के कृष्ण और सपा के बलिराम के साथ ही तीसरे दावेदार सना परवीन की इंट्री हो गई। ऐसे में नामांकन वापसी के बाद ही कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे, यह तस्वीर साफ हो पाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल छह जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदा था, लेकिन नामांकन सिर्फ तीन जिला पंचायत सदस्यों ने किया। इसमें समाजवादी पार्टी से बलिराम यादव, भाजपा से कृष्ण कुमार चौरसिया के साथ ही निर्दल सना परवीन शामिल हैं। नामांकन पत्रों की वापसी 29 जून को होना है, इसके बाद ही यह तस्वीर साफ होगी कि अंतिम रूप से चुनाव मैदान में कौन-कौन रहेंगे। वैसे समाजवादी पार्टी व भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत झोंक दी है।