{"_id":"61c9f4a909dbea41867dc9ba","slug":"je-and-sdo-querel-khalilabad-news-gkp4214651162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में भिड़े एसडीओ और जेई, अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में भिड़े एसडीओ और जेई, अफरा-तफरी मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय में भिड़े एसडीओ और जेई, अफरा-तफरी मची
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हुए पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विद्युत निगम के कार्यालय में सोमवार को किसी बात को लेकर हरिहरपुर के एसडीओ और शहर के जेई भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। एसडीएम कार्यालय के बाबू और गार्ड ने 112 नंबर को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। जिसकी वजह से गार्ड ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को कोतवाली बुलाया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने की बात बता रही है।
हरिहरपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ विवेक पांडेय का आरोप है कि सोमवार को वह जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। उसी दौरान शहर के जेई अश्वनी पांडेय अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर पहुंच गए। गेट पर तैैनात पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर अदंर कमरे में घुए गए और फाटक बंद कर लिया। आरोप है जेई अपने साथियों के साथ मिलकर लात, मुक्के से उसे मारापीटा और अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर से भी उलझ गए और उसका लैपटॉप भी तोड़ दिया। गार्ड सुरेंद्र और बाबू जितेंद्र कुमार ने डायल 112 नंबर पर फोन कर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। जिसकी वजह से गार्ड को कोतवाली भेजकर पुलिस के सूचना दी गई। जेई ने ऐसा क्यों किया, समझ में नहीं आ रहा है। जबकि शहर के जेई अश्वनी पांडेय का आरोप है कि उस्का और कसैला के करीब 34 उपभोक्ताओं का बिजली का बिल ग्रामीण और शहर दोनों का पहुंच रहा है। इसकी शिकायत बार-बार उपभोक्ता उनसे कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का ग्रामीण का बिल एसडीओ हरिहरपुर विवेक पांडेय को ही बंद करना है। उपभोक्ताओं का ग्रामीण का बिल क्यों बंद नहीं कर रहे हैं। इसी की जानकारी हासिल करने एसडीओ विवेक पांडेय के कार्यालय गया। जैसे ही एसडीओ से इस संबंध में बात शुरू की, वैसे ही वे बिफर पडे़ और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उसे मारने-पीटने लगे। लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि एसडीओ और जेई के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू की जाएगी