{"_id":"61e99e4939f7001d6f79120e","slug":"jd-inspected-villages-khalilabad-news-gkp424380293","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक पंचायतीराज ने सेमरियावां ब्लॉक का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक पंचायतीराज ने सेमरियावां ब्लॉक का जायजा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त निदेशक पंचायतीराज ने सेमरियावां ब्लॉक का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। संयुक्त निदेशक पंचायतीराज उत्तर प्रदेश एके सिंह ने बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरियावां, तिलजा में स्थित ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया। ग्राम सचिवालय में ग्राम पंचायत सहायकों की उपस्थिति समेत सभी सुविधाओं का हाल जाना। जांच में सब कुछ चाक-चौबंद मिला।
संयुक्त निदेशक पंचायतीराज एके सिंह ने तिलजा में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय व ग्राम सचिवालय जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जहां ग्राम सचिवालय स्थापित न हो सका है, वहां किसी कमरे में इंटरनेट, कंप्यूटर उपकरण प्रिंटर आदि व्यवस्था कर पंचायत सहायकों से काम लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिलजा में स्थित ग्राम सचिवालय के निरीक्षण में बिजली, इंटरनेट, पुरुष, महिला शौचालय, कंप्यूटर डेस्कटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई, सहायक सचिव कक्ष, प्रधान व सचिव कक्ष ठीक पाया। तिलजा में ग्राम सचिवालय के परिसर में इंटरलाकिंग लगाए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सेमरियावां ग्राम सचिवालय में सभी सुविधाएं ठीक पाई गईं। संयुक्त निदेशक पंचायती राज ने बताया कि ग्राम सचिवालय में ग्राम पंचायत परिवार रजिस्टर नकल, खतौनी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व शादी विवाह अनुदान, पीएम पेंशन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन और सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। इस दौरान डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, प्रधान मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी, विमला यादव, निधि मिश्रा, सुनीता मिश्रा, असदुल्लाह खान, अनिल चौधरी, मोहम्मद अफजल, सौरभ चौधरी, आलोक गुप्ता, राहुल यादव, कुणाल सिंह, रजनी सिंह, प्रधान अबरार अहमद, इजहार अहमद आदि मौजूद रहे।