फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jansewa kendra propieter arrested

महिलाओं के खाते से रकम निकालने वाला आरोपी केंद्र संचालक गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
jansewa kendra propieter arrested
महिलाओं के खाते से रकम निकालने वाला आरोपी केंद्र संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के जयरामपट्टी में आरोपी संचालित करता है सहज जनसेवा केंद्र
श्रम विभाग के कार्ड के लिए पंजीयन कराने गईं महिलाओं से हासिल किया था आधार कार्ड, बैंकपास बुक और निशानी अंगूठा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। श्रम विभाग के कार्ड के लिए पंजीयन कराने गईं तीन महिलाओं से आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और अंगूठे का निशान लेकर उनके खाते से जालसाजी करके 1.52 लाख रुपये निकाल लेने वाले आरोपी सहज जनसेवा केंद्र के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 6700 रुपये, सीपीयू, मॉनीटर, की बोर्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, निर्वाचन कार्ड आदि बरामद किया।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने शनिवार को बताया कि महुली क्षेत्र के कड़सरा गांव की रहने वाली गीता देवी पत्नी श्रीराम, पानाराम निवासी सुरसती देवी पत्नी रामप्रीत और धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव निवासी किरन देवी पत्नी रंगीलाल ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें तीनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें श्रम विभाग से श्रमिक कर्मकार के रूप में कार्ड की आवश्यकता थी। इसके लिए जानकारी करने पर बताया गया कि जयगुरुदेव सहज जनसेवा केंद्र जयराम पट्टी के केंद्र संचालक गगन राय उर्फ शशि राय के जरिए श्रमिक एवं कर्मकार कार्ड बनवाया जा रहा है। महिलाएं सहज जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर श्रमिक एवं कर्मकार के रूप में पंजीयन कराने के संबंध में बात की। केंद्र संचालक गगन राय उर्फ शशि राय ने महिलाओं से उनका आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति ली और कई जगह अंगूठे का निशान लगवाया। बाद में पता चला कि तीनों महिलाओं के खाते से 1.52 लाख रुपये जालसाजी करके निकाल लिया गया। इस मामले में महुली पुलिस ने आरोपी केंद्र संचालक गगन राय उर्फ शशि राय निवासी सूरस देवरिया थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर के खिलाफ जालसाजी करके खाते से पैसा निकाल कर हड़प लेने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसओ महुली रणविजय सिंह और स्वाट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सूचना के आधार पर शनिवार को तिनहरी नहर पुलिया के पास से आरोपी केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से 6700 रुपये, एक अदद सीपीयू, एक अदद मॉनीटर एक अदद की बोर्ड, एक अदद माउस, तीन अदद आधार कार्ड, दो अदद एटीएम कार्ड और एक अदद निर्वाचन कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि जयरामपट्टी गांव में सड़क के पास अपना निजी मकान बनाया है। इसमें जयगुरुदेव ग्राहक सेवा केंद्र खोला है। जिसे वह और उसके गांव का एक मित्र मिलकर चलाते हैं। अपने ग्राहक सेवा केंद्र से क्षेत्रीय लोगों का आधार कार्ड से पैसा निकाला जाता है। लगभग आठ माह पूर्व कड़सरा देवी पत्नी श्रीराम और पानाराम की सुरसति देवी पत्नी रामप्रीत और धनघटा क्षेत्र के दुघराकला गांव निवासी किरन देवी पत्नी रंगीलाल उसके ग्राहक सेवा केंद्र पर श्रम कार्ड बनवाने के लिए आई थीं। उसने श्रम कार्ड बनवाने के लिए तीनों महिलाओं के आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी लेकर अंगूठा लगवाया था। उसने अपने मित्र के साथ मिलकर केमिकल पाउडर से तीनों महिलाओं का डुप्लीकेट अंगूठा निशान बनवाकर गीता देवी के बैंक खाते से लगभग 26,000 रुपये, सुरसती के बैंक के खाते से लगभग 56,000 रुपये व किरन देवी के बैंक खाते से 70,000 रुपये निकाल लिया था। उसे दोनों लोगों ने आपस में बांट लिया था। उसमें से कुछ रुपये बचे हुए हैं जो उसकी दुकान में रखे हैं। पुलिस टीम ने उसके बताए जगह से 6700 रुपये आदि बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed