{"_id":"612d17f28ebc3e5f9926c36c","slug":"janmashtami-celebrated-khalilabad-news-gkp4073631164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात जन्मे कन्हैया, सबने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात जन्मे कन्हैया, सबने दी बधाई
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में झांकी सजया गया।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात जन्मे कन्हैया, सबने दी बधाई
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जनपद में धूमधाम से मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व में श्रीकृष्ण के गीता का संदेश जहां प्रबुद्ध एवं मनीषियों के लिए एक महत्वपूर्ण विचार के रूप में प्रतिष्ठित है। वहीं श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं देश-विदेश में लोकप्रिय हो चुकी हैं। समाज में प्रेम एवं कर्मयोग का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार की अर्धरात्रि में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व से ही लोगों ने तैयारी शुरू कर दी थी। अधिकांश जगहों पर राधा कृष्ण और गोपियों के भाव भरे नृत्य का आयोजन कर लोगों ने आनंद उठाया। सैकड़ों स्थानों पर लोगों ने अपने घरों में झांकियां सर्जाइं तो प्रमुख चौराहे और बाजार झांकी सजाकर भजन-कीर्तन, गीत, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए। खलीलाबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। यहां पर झांकियां सजा कर आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्म शंख आदि वाद्य यंत्रों की झंकार के साथ आरती पूजा करते हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसी तरह से समय माता मंदिर परिसर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। यहां पर समाज सेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आरती की। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने कृष्ण जन्म के बाद सोहर गाया और बधाइयां गाते हुए श्रीकृष्ण को न्यौछावर अर्पित किया। गोला बाजार के शिव मंदिर, गन्ना विकास समिति के शिव मंदिर, हाइडिल कॉलोनी, इंड्रस्ट्रियल एरिया, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर रोड और मेंहदावल बाईपास रोड पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार गायत्री मंदिर, नरसिंह नारायण मंदिर, बिजली कॉलोनी, पक्के पोखरा स्थित शिव मंदिर सहित अंजहिया बाजार, चौक बाजार, उत्तर पट्टी, बहबोलिया व ठठराई, पश्चिम टोला, नायक टोला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी की धूम रही। इसी तरह से पुलिस लाइंस में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। यहां पर श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। जहां पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी।
स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
संतकबीरनगर। राज ग्लोबल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुआ। इसमें छात्रा जया, सुकृति, मान्यता आस्था, शिवांगी, रुपाली, अभय, पृथ्वीराज, कृष्णा, हसन, वैभव, रेहान, लक्ष्य आदि बच्चों ने भाग लिया। कृष्ण लीला में शिवांशु और सिमरत ने कृष्ण और नारद का अभिनव किया। राधे-राधे गाने में शिवम, प्रतीक, आर्यन, आदित्य, प्रसून, प्रांजल, सत्यम, मुस्कान, तनु, आंचल, संस्कृति, रितु, आदि छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग किया। इस दौरान निदेशक डॉ डीपी सिंह, प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह, दीप सिंह, पंकज तिवारी, रजनी शर्मा, सोमाली गांगुली, अमन राज, अरशद खान, संदीप कुमार, गरिमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।