फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   janch in villages

अगली जांच में साक्ष्य प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Sat, 05 Dec 2020 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
janch in villages
हरिहरपुर।नाथनगर ब्लाक के शनिचरा चौबे गॉव में विकास कार्यों की जॉच करते डीडिओ इस दौर अधिकत्तर लो? - फोटो : KHALILABAD
अगली जांच में साक्ष्य प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक के शनिचरा गांव में शिकायत की जांच करने पहुंचे डीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। शनिवार को नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शनिचरा चौबे में जांच करने पहुंचे डीडीओ के समक्ष शिकायतकर्ता साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसकी वजह से जरूरी साक्ष्य और पीड़ितों के बयान अगली जांच में प्रस्तुत करने की बात कहते हुए डीडीओ वहां से रवाना हो गए।
ग्राम पंचायत शनिचरा चौबे के राजस्व गांव रीठी जोत निवासी अजय कुमार ने मंडलायुक्त से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, सीसी रोड और मनरेगा जैसी योजनाओं मे भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला विकास अधिकारी को जांच का आदेश दिया था। शनिवार को अनियमितता की जांच करने के लिए डीडीओ राजित राम मिश्रा शनिचरा चौबे गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता की मौजूदगी में शिकायती बिंदुओं की जांच शुरू करते हुए शिकायतकर्ता से प्रमाण मांगा। पीड़ित पात्रों के बयान भी दर्ज कराने को कहा तो शिकायतकर्ता कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही किसी पीड़ित लाभार्थी का बयान ही दर्ज करा सका। जिस पर डीडीओ ने शिकायतकर्ता को प्रमाण प्रस्तुत करने और लाभार्थियों का बयान दर्ज कराने का समय देते हुए जल्द ही जांच करने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र निषाद, सेक्रेटरी शिव प्रकाश सिंह, भारती शर्मा, टीए प्रवीण कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में शौचालय निर्माण में अनियमितता की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्रीनगर में शौचालय की धनराशि निर्माण में अनियमितता की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को डीपीआरओ उमा शंकर मिश्र ने ग्राम पंचायत श्रीनगर में शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान डीपीआरओ की जांच में शौचालय निर्माण में अनियमितता सामने आई। कई शौचालय अधूरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत श्रीनगर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शौचालय व विकास कार्यों में अनियमितता बरतने एवं अन्य विकास योजनाओं में सरकारी धन का दुरुपयोग व धांधली करने का आरोप लगाया था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने शनिवार को श्रीनगर गांव में जांच करने पहुंचे। जहां अधूरेे शौचालय देखकर भड़क उठे। डीपीआरओ कि जांच में एक भी शौचालय पर नाम नहीं लिखा पाया गया। वहीं शौचालय के गड्ढे भी मानकविहीन मिले। डीपीआरओ उमा शंकर मिश्र ने कहा कि ग्राम पंचायत श्रीनगर में विकास विकास कार्यों में धांधली का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था। शौचालय निर्माण में घोर लापरवाही बरती गई है। जांच में कई शौचालय अधूरे मिले। चार दिन में अधूरे शौचालय को पूरा करने का अल्टीमेट दिया गया है। अगर पूरा नहीं हुआ तो चार दिन बाद गांव का पुन: निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी।
विकास कार्यों में लगे अनियमितता के आरोप की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के रैधरपार गांव में विकास कार्यों में हुए अनियमितता के आरोपों की जांच शनिवार को गठित जांच टीम ने की। जांच टीम में शामिल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय और सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड दो अवधेश मल्ल ने बिंदुवार की गई शिकायत का स्थलीय सत्यापन किया। जांच में अनियमितता पाई गई।
रैधरपार निवासी दीनदयाल उपाध्याय ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता किए जाने की शिकायत की थी। डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की। जांच टीम मौके पर पहुंची और आरोपों की जांच की। टीम की जांच में मौके पर तीनों गड़ही एक ही पाई गई। जबकि ग्राम प्रधान का कहना है कि गड़ही एक ही है, लेकिन काम को तीन भाग में दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मृतक भी मनरेगा मजदूरी निकाले हैं। जांच में यह भी पता चला कि शेष मन की मृत्यु 17 अप्रैल 2015 को गोवा में हुई है। नवाब अली पुत्र हल्दी की मृत्यु एक जून 2010 को हुई है। जबकि तूफानी पुत्र रामसुभग की मृत्यु लगभग 8 वर्ष पहले हो चुकी है। जांच अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। जांच से संबंधित पत्रावलियों को ब्लॉक के कर्मचारियों से मंगवाया गया है। जांच रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
सीडीओ से जांच पूरी कराए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खंड के ग्राम बरी निवासी विनोद कुमार चतुर्वेदी ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें मांग की कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की लंबित जांच पूरी कराई जाए।

सीडीओ को दिए गए मांगपत्र में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की गई थी, जिस पर उन्होंने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी, लेकिन अभी तक जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, इसके कारण जांच अधिकारी जांच नहीं कर सके। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब भी जांच लंबित है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द अभिलेख उपलब्ध कराते हुए जांच प्रक्रिया पूरी की जाए और जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed