{"_id":"615f2ead8ebc3ee3d854eea2","slug":"jail-start-khalilabad-news-gkp4121003132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारियों के बीच जिला कारागार का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारियों के बीच जिला कारागार का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधूरी तैयारियों के बीच जिला कारागार का संचालन शुरू
बस्ती जेल में निरुद्ध जिले के 67 बंदी पहले दिन किए गए शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अधूरी तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को जिला कारागार का संचालन शुरू हो गया। शाम को बस्ती जेल में निरुद्ध 67 दोष सिद्ध बंदी यहां लाकर शिफ्ट कराए गए। संभावना व्यक्त की जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर बस्ती जेल में निरुद्ध जिले के रहने वाले सभी 462 बंदियों को शिफ्ट करा दिया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को जिला कारागार का लोकार्पण किया था। उसके बाद बस्ती जेल में निरुद्ध संतकबीरनगर के बंदियों को यहां शिफ्ट कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई थी। आलम यह है कि जेल में जो वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। वह कहीं-कहीं क्षतिग्रस्त हाल में है। बिजली का काम भी अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। यहां अभी तक सिर्फ जेलर के रूप में गोविंद राम वर्मा की संबद्धता है। जेल में 562 बंदियों के रखने की क्षमता है। इसमें 502 पुरुष बंदी, 30 अल्पवयस्क और 30 महिला बंदियों के लिए व्यवस्था है। यहां अधीक्षक पद पर भी अभी तक तैनाती नहीं हो पाई है। बस्ती के अधीक्षक के पास यहां का प्रभार है। डिप्टी जेलर के चार पदों के सापेक्ष सिर्फ एक की तैनाती हो पाई है। प्रधानबंदी रक्षक के 15 पदों के सापेक्ष सात की उपलब्धता है। बंदी रक्षक के 62 पदों के सापेक्ष अभी तक 25 ही उपलब्ध हो पाए हैं। महिला स्टाफ की तैनाती अभी तक नहीं हो पाई है। चिकित्साधिकारी के दो पद हैं, जिसमें सीएमओ की ओर से एक डॉक्टर को नामित किया गया है। फार्मासिस्ट के दो पदों के सापेक्ष एक की तैनाती है जबकि एक फार्मासिस्ट भी नामित है। सीएमओ की ओर से महिला नर्स भी नामित की गई है। वरिष्ठ सहायक का एक पद है और तैनाती भी है। जबकि कनिष्ठ सहायक के दो पदों के सापेक्ष एक की उपलब्धता है। लेखाकार, सहायक लेखाकार के एक-एक पद है और उपलब्धता नहीं है। शिक्षाध्यापक और महिला शिक्षक के एक-एक पद है, लेकिन तैनाती नहीं हुई है। चालक के दो पद हैं और तैनाती नहीं है। जेल में एक एंबुलेंस और एक प्रशासनिक वाहन होते हैं, लेकिन कोई उपलब्धता नहीं है। जेलर गोविंद राम ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल का संचालन शुरू हो गया। यहां के 462 बंदी बस्ती जेल में निरुद्ध है, उन्हें यहां शिफ्ट करना है। अभी सिर्फ 75 सिद्ध दोष बंदी यहां शिफ्ट कराए गए हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में जो बचे बंदी हैं, उन्हें भी यहां लाकर शिफ्ट करा दिया जाएगा। वैसे यह नई जेल है, तो जो छोटी-मोटी कमियां हैं, उसकी पूर्ति जल्द ही करा ली जाएगी।