फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jail

दहेज हत्या के आरोपित पति और ससुर भेजे गए जेल

Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
jail
मृत महिला के भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में रखकर आमी नदी में फेंकने के मामले में महुली पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

एसओ महुली रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के चौरी गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राजदेव 21 सितंबर की रात आठ बजे अपनी पत्नी रिंकी को उसके मायके महुली क्षेत्र के लोईयाभार से ससुर व साले की मर्जी के बिना विदा कराकर घर ले जा रहे थे। आरोप है कि मगहर के समीप स्थित पटना पुल के निकट पत्नी की हत्या कर लाश को बोरे में छिपाकर आमी नदी में फेंक दिया था। अगले दिन साला आनंद फोन पर बहन और बहनोई राजेंद्र से संपर्क करना चाहा, तो दोनों का मोबाइल बंद मिला। शंका होने पर आनंद अपनी बहन के घर चौरी गांव पहुंच गया। जहां पर उसकी बहन के बारे में आरोपी राजेंद्र ने बताया कि वह तो रास्ते में ही उतर कर वापस मायके चली गई। आशंका जाहिर करते हुए आनंद ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए एसओ महुली रणविजय सिंह को निर्देशित किया। पुलिस की सक्रियता से आरोपित राजेंद्र को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने उसकी हत्या की बात कबूली तथा शव को मगहर स्थित पटना पुल से नीचे नदी में फेंकने का जानकारी दी। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर लाश को बरामद की। इसमें मृतका के भाई आनंद की तहरीर पर बहनोई राजेंद्र और ससुर राजदेव और सास कुसुम देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपित पति राजेंद्र और ससुर राजदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed